चैनपुर : आपसी रंजिश में चली गोली कोई हताहत नहीं,गोली चलाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Palamu :  चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गढ़वा रोड में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। जिसमें युवक बाल बाल बच गया।वही घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गोली चलाने वाले एक युवक सैफ खान को हिरासत में लेकर उसे थाना ले जाकर उससे घटना के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

मालूम हो कि जो व्यक्ति द्वारा गोली चलाया गया है वह नशेड़ी प्रवृत्ति का व्यक्ति है।गोली चलने पर व्यक्ति बाल बाल बच गया। यह मामला आपसी रंजिश बताई जा रहा है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!