चैनपुर के शुभ मम प्लांट के समीप टंकी से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Chainpur-palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के अकड़ाही रोड स्थित शुभ मम प्लांट के समीप रविवार की सुबह एक टंकी से युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को शुभ मम प्लांट के समीप एक टंकी में युवक का शव देखा। इसके बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




