खनवा : घास काटने को लेकर लाठी डंडे और टांगी से हुई मारपीट, दो भाई घायल
पलामू : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के खनवा गांव में घास काटने के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई झगड़ा में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में सूर्यदेव साव उम्र 40 वर्ष और उमेश साव साव उम्र 50 वर्ष का नाम शामिल है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि उमेश साव रविवार की सुबह दूसरे के खेत में घास काट रहे थे।इस बीच उनका भाई सूर्यदेव साव वहां पहुंचे और उमेश साव से घास काटने को लेकर बहस करने लगे।इस बीच दोनों में झगड़ा हो गया।झगड़ा में दोनों और से लाठी डंडे और टांगी से मारपीट हुई। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर दोनों घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




