चैनपुर गोलीकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, जेल

alamu : पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि पूरे मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द होगी।

चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुर में 23 मई को जमीनी विवाद मैं फायरिंग की घटना हुई थी। एक पक्ष के मंटू सिंह समेत अन्य ने अपना जमीन बताकर उसे बेचना चाहते हैं। जबकि दूसरे पक्ष के सकेंद्र चौधरी एवं अन्य लोग सरकारी जमीन का हवाला देकर लंबे समय से दखल कब्जा की बात करते हैं।

इसी बात को लेकर सकेंद्र चौधरी को गोली मार दी गई थी। इसके बाद इसकी मौत हो गई थी। कई अन्य लोग घायल हुए थे।

चैनपुर थाना पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में ब्रहमदेव सिंह व गोलू सिंह उर्फ नितेश सिंह नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल कई अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। गोली कांड के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। चैनपुर गोलीकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पलामू पुलिस द्वारा की गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!