छतरपुर : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Palamu : दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर प्रशांत कुमार ने निर्माण हो रहे विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली तथा पंडाल परिसर में भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, CCTV कैमरों, प्रकाश व्यवस्था एवं पार्किंग आदि का जायजा लिया और पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडाल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। भीड़ अधिक होने की स्थिति में प्रवेश एवं निकास को सुव्यवस्थित रखा जाए तथा पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए।आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन के आवागमन हेतु रास्ता बाधित नहीं किया जाए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, पंडाल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया।

ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुरूप करने तथा किसी भी प्रकार के अश्लील, आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा साम्प्रदायिक गीत, नारे या सामग्री का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ ने पूजा समितियों से सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने तथा किसी भी प्रकार की विवादित या संवेदनशील स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा तथा उपद्रव, छेड़छाड़, नशे की हालत में हुड़दंग, तेज गति से वाहन चलाने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर द्वारिका राम एवं थाना प्रभारी सौरभ चौबे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!