छतरपुर : जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के खटिन गांव (गुलारिया अहरा) में जिउतिया पर्व के पावन अवसर पर एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से एक 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान खटिन गांव निवासी उपेंद्र साव के 13 वर्षीय पुत्र जीतेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीतेन्द्र कुमार अपनी मां के साथ रविवार की सुबह गुलारिया अहरा (तालाब) में स्नान करने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया,और छतरपुर अनुमंडलीय हॉस्पिटल भेजा गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
इस आकस्मिक और हृदयविदारक घटना से पूरे खटिन गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक हंसते-खेलते बच्चे की इस तरह असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर दुख व्यक्त किया और कहां किया बहुत दुखद घटना है वही स्थानीय पुलिस प्रशासन मामले की जानकारी लेकर आगे कि कार्रवाई में जुट गई है ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!