छतरपुर : सड़क दुर्घटना में माइंस में कार्यरत मजदूर गंभीर रूप से घायल

Palamu : छतरपुर जावरा माइंस में मजदूरी करने वाला एक मजदूर रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुइया गांव निवासी निर्मल गंझू के पुत्र रोहित गंझू उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में माइंस स्टाफ ने बताया कि रोहित गंझू रविवार की शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से छतरपुर बाजार गया था। उधर से माइनस लौटने के क्रम में रास्ते में बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी माइंस स्टाफ को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही माइंस स्टाफ वहां पहुंचे। और घायल रोहित गंझू को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां घायल रोहित गंझू का इलाज चल रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!