
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने पीएलवी के साथ किया ऑनलाइन मीटिंग
Palamu : पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने पीएलवी के साथ ऑन लाइन मीटिंग किया। इसमे पीएलवी को अपने अपने क्षेत्र के आम लोगो को कानूनी अधिकारों ,लोक अदालत व सरकारी योजनाओ के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गांवों में जाकर बाल विवाह, मानव तस्करी, नशा उन्मूलन, डायन बिसाही कुप्रथा, पीडित प्रतिकर अधिनियम, व प्राकृतिक आपदा से मिलने वाला लाभ कैसे ले के बारे में जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि बरसात के समय ठनका ,बिषैले जीव जंतु ,सड़क दुर्धटना से आकस्मिक मृत्यु पर अंचल कार्यालय से राशि मिलता हैं कि बारे में भी लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पीएलवी के दैनिक कार्यों की रिपोर्ट ली और उन्हें ओर बेहतर ढंग से काम करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर एलएडीसी के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह ने कहा कि पीएलवी जरूरत मन्द असहाय और बुजुर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सरकारी तरीके से पहुचाने में मदद करे । इस मौके पर एल ए डी सी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि पीएलवी गरीब गुरबों के लिए थाना व पंचायत में नियुक्त किये गए है।उन्हें सेवा भाव से काम करने की जरूरत है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें सुलभ सरल तरीके से न्याय कैसे मिले के लिए मदद करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब लाचार लोग न्याय से वंचित नहीं रहे ।न्याय सबको एक समान मिले।उन्होंने जेल में बंद लोगो के परिजनों से मिलकर उन्हें भी सरकारी सहायता दिलाने में मदद करने को कहा।साथ ही कहा कि छोटे मोटे विवाद को सुलह समझौता के माध्यम से निपटाने के लिए लोगो को प्रेरित करे।उन्होंने कहा कि जो लोग को बृद्धास्था पेंशन,पारिवारिक लाभ, प्रधानमंत्री आवास,पोस्टरकेयर स्पोंशरशिप आदि से मिलने वाला सहायता के बारे में प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। मौके पर बिभिन्न प्रखंड के पीएलवी ऑनलाइन मीटिंग से जुड़े रहे।




