जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 का सफल आयोजन, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Latehar : निदेशालय, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार एवं उपायुक्त, लातेहार के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला, अभिव्यक्ति तथा ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता, लातेहार सलमान जाफर, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार दिनेश कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी रहे।

मुख्य अतिथि सलमान जाफर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति और सामाजिक समरसता का उत्सव है। लातेहार के युवाओं ने अपनी प्रतिभा से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह आयोजन उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देता है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत (MY Bharat), लातेहार के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों, जिला खेल समन्वयक लक्षेश्वर मंडल, जिला पर्यटन विशेषज्ञ नरेंद्र कुमार, अंकित कुमार, विकास कुमार, आलोक कुमार का योगदान सराहनीय रहा। विद्यालयों के शिक्षक-जजों के निष्पक्ष मूल्यांकन ने प्रतियोगिताओं को और अधिक विश्वसनीय एवं प्रेरणादायी बनाया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम:

चित्रकला में प्रथम स्थान-अभिजीत कुमार, द्वितीय स्थान-धनिता कुमारी,तृतीय स्थान-आयुष कुमार शर्मा
कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- राजनंदिनी कुमारी, द्वितीय स्थान-नैन्सी कुमारी एवं तृतीय स्थान रेशमी परवीन
नुक्कड़ नाटक में शर्मिला कुमारी एंड ग्रुप लातेहार ग्रुप, लातेहार
सामूहिक लोक नृत्य में विनीता कुमारी एंड ग्रुप ग्रामीण ग्रुप, पाण्डेय पुरा अनीसा कुमारी एंड ग्रुप (ST Hostel, लातेहार)
सामूहिक लोक गायन अनीसा एंड ग्रुप स्वरांजलि संस्कृति संस्थान, लातेहार –
विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लातेहार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!