तरहसी : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, आधा दर्जन व्यक्ति घायल,जांच में जुटी पुलिस
Palamu : तरहसी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में पहला पक्ष के रविंद्र प्रजापति की पत्नी सावित्री देवी,फूलमंती देवी,सुरेश प्रजापति,रविंद्र प्रजापति वही दूसरे पक्ष के अभय पांडे और उनकी बहू नेहा पांडे का नाम शामिल है।

इस घटना के बाद सभी घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था।वही घायलों में प्रथम पक्ष के घायल महिला सावित्री देवी ने बताया की सुशील पांडे के द्वारा हमारे जमीन में जबरन घर बनाया जा रहा था।इसी बात को लेकर सुबह में जब घर बनवाने से रोकने लगे तो सुशील पांडे और अरुण पांडे शिक्षक के सभी परिवार वहां पहुंचे और लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।जिसमे घर के हम सभी चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के लोगो ने बताया की यह जमीन विवाद वर्षो से चल रहा है।घायल अभय पांडे ने बताया की सुबह वह अपने घर में काम करवा रहे थे।इसी बीच झगड़ा हो गया।जिसमे हम दोनो ससुर और बहु घायल हो गए।

इस घटना के बाद सभी घायलों का इलाज मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पर घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।





