
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 50 फीट गहरी खाई में गिरी, तीन घायल
manika : डाल्टेनगंज से रांची की ओर जा रही स्कॉर्पियो (वाहन संख्या JH 03 AP 2427) गुरुवार को मनिका के सेमर चौक से आगे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।




