थाना प्रभारी लाल जी की पहल से चैनपुर थाना की बदली तस्वीर

Report : Upendra Kumar Papu

Palamu : आमतौर पर पुलिस थाना का नाम आते ही लोगों के मन में गंभीर और औपचारिक माहौल की तस्वीर उभरती है। लेकिन चैनपुर थाना इन दिनों अपनी बदली हुई व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर चर्चा में है। थाना प्रभारी लाल जी के पदभार संभालने के बाद थाना परिसर और थाना कक्ष की व्यवस्था में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

डीएसपी राजेश यादव ने क्या कहा ?

थाना कक्ष की साज-सज्जा और साफ-सफाई को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल को बेहतर बनाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया गया है। इसी क्रम में डीएसपी राजेश यादव चैनपुर थाना पहुंचे। यहां पूजा-पाठ के बाद उन्होंने विधिवत थाना कक्ष में प्रवेश किया।इस अवसर पर डीएसपी राजेश यादव ने कहा कि जिले के सभी थानों में बेहतर साफ-सफाई और व्यवस्थित वातावरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाना केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्थान नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने का महत्वपूर्ण केंद्र भी है।उन्होंने थाना क्षेत्र के साथ-साथ थाना परिसर की साफ-सफाई, अपराध नियंत्रण और सोशल पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। डीएसपी ने कहा कि अपराधियों को थाना बुलाकर उन्हें कानून का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। साथ ही आम नागरिकों और व्यवसायियों में यह भरोसा पैदा होना चाहिए कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और वे अपने क्षेत्र में सुरक्षित महसूस करें।डीएसपी ने पुलिसकर्मियों के कल्याण पर भी जोर देते हुए कहा कि आरक्षी, सिपाही और हवलदार सहित सभी पुलिसकर्मियों के रहने और खाने की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों को बेहतर वातावरण मिलेगा तो वे भी अधिक जिम्मेदारी और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि सोशल पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच दूरी कम करना समय की जरूरत है। पुलिस के प्रति समाज में सकारात्मक भावना पैदा करना और लोगों का विश्वास हासिल करना पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए।चैनपुर थाना की बदली व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है।साफ-सफाई, व्यवस्थित थाना कक्ष और पुलिसिंग में सकारात्मक बदलाव की यह पहल आने वाले दिनों में थाना और आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने में कितनी प्रभावी साबित होती है, यह देखने वाली बात होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!