थैलेसीमिया बीमारी को मात देने वाले कुणाल अरोड़ा संतोष-अर्जुन अवार्ड से हुए सम्मानित

Lakhnau : थैलेसीमिया जैसी घातक बीमारी को मात देने वाले मुरादाबाद महानगर के पैरा टेबल टेनिस के युवा खिलाड़ी कुणाल अरोड़ा नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में संतोष-अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुए है।

महानगर मुरादाबाद के निवासी सीनियर टेबिल टेनिस खिलाड़ी व कुणाल अरोड़ा के पिता यशपाल अरोड़ा ने बताया कि उनके बेटे पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी कुणाल अरोड़ा थैलेसीमिया जैसी घातक बीमारी ग्रस्त रहे है। भारतीय टीम में चयन होने के बाद फ़िनलैंड के दौरे पर जाने से पहले 23 अगस्त को थैलेसीमिया इंडिया सोसाइटी के द्वारा ली मेरिडियन होटल नई दिल्ली में आयोजित थैलेसीमिया वॉरियर्स को दिया जाने वाला संतोष एवं अर्जुन अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडिया टीवी के मालिक एवं विश्व प्रसिद्ध जर्नलिस्ट रजत शर्मा के द्वारा अपने जीवन का ऐतिहासिक पल को यादगार बनाते हुए ष्संतोष एवं अर्जुन अवार्डष् को प्राप्त किया कुणाल अरोड़ा की उपलब्धियों पर श्री रजत शर्मा जी ने प्रशंसा की और अपना आशीर्वाद भी दिया। कुणाल अरोड़ा इससे पूर्व फ़िल्मी एक्टर जैकी श्रॉफ से भी अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।

कुणाल की इस शानदार उपलब्धि पर उनके पिता सीनियर टेबिल टेनिस खिलाड़ी यशपाल अरोड़ा एवं माता सोनिया अरोड़ा बहुत ज़्यादा ख़ुशी एवं गर्व महसूस करते हैं। कुणाल की इन उपलब्धियों पर पूरे मुरादाबाद महानगर वासियों को फ़क्र महसूस होता है एवं कुणाल को कई क्लबों एवं संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!