दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर 9 को होगी शांति समिति की बैठक
Palamu : दुर्गा पूजा त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शहर थाना परिसर में 9 अक्टूबर को शाम चार बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था, सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में शांति समिति के सदस्य, मीडिया बंधु, जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के अध्यक्ष-सचिव एवं समाजसेवियों की उपस्थिति अपेक्षित है।थाना प्रभारी ने सभी संबंधित लोगों से बैठक में शामिल होकर आवश्यक सुझाव देने की अपील की है। बैठक का उद्देश्य दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। शांति व्यवस्था, सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।




