नपं ने चलाया अतिक्रमण अभियान, सड़क से मछली के दुकानों को हटाया

Latehar : नगर पंचायत की ओर से बुधवार को धर्मपुर मोड़ के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थल पर लगी मछली एवं अन्‍य ठेला खोमचा लगा कर दुकान चलाने वाले दुकानों को हटाया गया।

नगर पंचायत की टीम ने दुकानदारों को सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण कर दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी।अभियान का तत्काल प्रभाव क्षेत्र में देखने को मिला।सड़क किनारे फैला अतिक्रमण हटने से आवागमन के लिए जगह बढ़ी और लोगों को आने-जाने में सहूलियत हुई।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नियमित रूप से अभियान चलने से सड़क और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने में मदद मिलेगी।

श्री रंजन ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने और आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।अभियान के दौरान नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, नगर पंचायत के लेखापाल राहुल सिंह एवं रेवेन्यू इंस्पेक्टर पिंटू कुमार आदि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!