नशा जागरूकता रथ को डीसी ने हरी झंडी दिखा रथ को किया रवाना

Palamu : नशे के विरुद्ध 15 जून से 26 जून तक राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को समाहरणालय सभागार से एलईडी युक्त जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर आमजनों को ऑडियो-विडिओ के माध्यम से निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले कुरीतियों के बारे में अवगत करायेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त शेखावत ने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों की तरफ से नशा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इन दिनों नशीला पदार्थ युवाओं तक आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है यह चिंता का विषय है।ऐसे में इन नशीला पदार्थ से होने वाले नुकसान के बारे में युवाओं व आमजनों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है,जो युवाओं को शारीरिक,मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुँचा रही है।नशे पर नियंत्रण को लेकर हमें स्वयं जागरूक रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा।यही प्रयास जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा।मौके पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा,डीडब्लूओ प्यारेलाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!