नौडीहा बाजार में वज्रपात से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में दहशत
Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर ग्राम जवाड में सोमवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय सुंदर भुइयां की मौत हो गई। मृतक विष्णुदेव भुइयां के पुत्र थे।जानकारी के अनुसार, सुंदर भुइयां अपने घर के पास जानवर चरा रहे थे।

इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।



