नौडीहा बाजार: 492 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने किया जप्त

Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत नौडीहा बाजार -छतरपुर मुख्य मार्ग में थाना से महज करीब 2 किमी के दूरी पर विदेशी शराब से लदी हुई मिनी ट्रक एक पेड़ से टकरा गई। वाहन संख्या बीआर 01जी एम 0490 है। घटना करीब 2 बजे रात्रि के बताया जा रहा है।

घटना के बाद नौडीहा बाजार थाना को सूचना मिलते ही घटनास्थल थाना प्रभारी नीरज कुमार ने अपने दल बल के साथ पहुंचकर वाहन पर लदी विदेशी शराब 492 लीटर को जब्त किया है।

18पेंटी 7 पीस 750 ml , 11 पेंटी 6 पीस 350 ml और 26 पेंटी 39 पीस 180 ml इंप्रेयल ब्लू का है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि चालक और शराब माफिया भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि इस शराब के मूल्य लगभग 226320 दो लाख छब्बीस हजार तीन सौ बीस रुपया है। नौडीहा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!