पलामू डीसी ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण, गंदगी देख भड़के, लगाई डांट

Palamu : पलामू जिला के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं तथा उपचार सुविधाओं का फीडबैक प्राप्त किया।

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि हर मरीज को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना प्राथमिकता हो। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आदेश दिया, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पाया कि अस्पताल में मौजूद हेल्थ इनफॉरमेशन मशीन चालू है।मगर अपडेट नहीं है।इस पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और कहा की मशीन को जल्द अपडेट रखें।

उपायुक्त अस्पताल में व्याप्त गंदगी को देखकर भड़क उठे। उन्होंने देखा कि अस्पताल के लिफ्ट में पान गुटखा थूका हुआ था। उन्होंने बालाजी के सुपरवाइजर को बुलाकर व्याप्त गंदगी के लिए उन्हे कड़ी फटकार लगाई।

मौके पर डॉक्टर आरके रंजन, अस्पताल अधीक्षक दिलीप कुमार,अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!