पलामू में बढ़ रहा साइबर क्राइम, डीसी के बाद पत्रकार की फर्जी आईडी बनाकर मांगे जा रहे पैसे

Palamu : पलामू जिले में साइबर ठगों का नेटवर्क लगातार सक्रिय होता जा रहा है। हाल ही में पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया था।

अब इसी तरह की घटना में स्थानीय पत्रकार दीपक तिवारी की तस्वीर का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई है। उनके नाम पर लोगों से आर्थिक मदद एवं पैसे की मांग की जा रही है।

इस घटना ने न केवल आम लोगों बल्कि जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की डिजिटल सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से स्पष्ट है कि साइबर अपराधी अब चुनिंदा और पहचान वाले लोगों को निशाना बनाकर लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट से पैसे मांगने पर बिना सत्यापन के राशि नहीं भेजनी चाहिए तथा संदिग्ध प्रोफाइल की तत्काल शिकायत संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर पुलिस से करनी चाहिए।

पलामू में डीसी से लेकर पत्रकार तक इस फर्जीवाड़े का शिकार हो चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि साइबर ठगों के निशाने पर अब हर वर्ग के लोग हैं।

प्रशासन और आम नागरिकों को मिलकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ सतर्कता और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!