पलामू में 48 किलो डोडा व 230 ग्राम अफीम के साथ पंजाब और हरियाणा के दो लोग अरेस्ट

Palamu : एन्टी क्राईम चेकिंग प्लान ए (ज्ञापांक-2405/गो०, दिनांक-31/05/2026) के तहत 10 जुलाई को पांकी थाना अंतर्गत झरडा पुल के पास चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान सफेद रंग का टोयोटा कंपनी (TOYOTA ETIOS) कार रजि नं0-HR 90-5362 प्रत्येक बोरा में क्रमशः 12.600 कि0ग्रा0, 13.200 कि0ग्रा0, 10.500 ग्राम, 11.900 ग्राम कुल चार बोरा में बोरा सहित 48.200 कि०ग्रा० डोडा एवं 230 ग्राम पलास्टिक सहित अफीम बरामद किया गया एवं वाहन चालक प्रगट सिंह पिता स्व० चनान सिंह पता ग्राम रोरी थाना रोरी जिला सिरसा राज्य हरियाणा को गिरफ्तार किया गया एवं इनके अपराध स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर अभियुक्त आसीम आलम उर्फ बिड्डु उम्र करीब 42 पिता असलम मियां ग्राम जमुना सोनुपरा टोला थाना तरहसी जिला पलामू की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. प्रगट सिंह पिता स्व० चनान सिंह पता ग्राम रोरी थाना रोरी जिला सिरसा राज्य हरियाणा
  2. आसीम आलम उर्फ बिड्डु उम्र करीब 42 पिता असलम मियां ग्राम जमुना सोनुपरा टोला थाना तरहसी जिला पलामू

अपराधिक इतिहास

प्रगट सिंह पिता स्व० चनान सिंह पता ग्राम रोरी थाना रोरी जिला सिरसा राज्य हरियाणा –

  1. रोड़ी थाना (सिरसा हरियाणा) कांड सं0-132/2023 दिनांक-02/09/2023 धारा-15/17 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट
  2. मक्खू थाना (फिरोजपुर पंजाब) कांड सं0-206/2013 दिनांक- 30/11/2013 धारा-148/149/186/201/307/332/353/379 भा०द०वि० एवं 25/27/57/59 आर्म्स एक्ट

बरामद सामान

  1. एक वाहन सफेद रंग का टोयोटा कंपनी (TOYOTA ETIOS) कार रजि नं0-HR 90-5362
  2. बोरा में क्रमशः 12.600 कि0ग्रा0, 13.200 कि0ग्रा0, 10.500 ग्राम, 11.900 ग्राम कुल चार बोरा में बोरा सहित 48.200 कि0ग्रा0 डोडा एवं

230 ग्राम पलास्टिक सहित अफीम बरामद किया गया

  1. (500×30= 15000 रु०, एक मोटरोला कंपनी का बुलु रंग का स्मार्ट फोन बरांम की गई है।

छापामारी दल-

  1. श्री प्रशान्त कुमार-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय लेस्लीगंज (पांकी)
  2. श्री जीतराम महली पुलिस निरीक्षक पांकी अंचल
  3. दीपक कुमार सिंह थाना प्रभारी पांकी थाना
  4. उतम कुमार राय थाना प्रभारी लेस्लीगंज
  5. पु०अ०नि० मनिन्द्र कुमार तरहसी थाना
  6. पु०अ०नि० अनुप टोपनो

7.पु०अ०नि० आशुतोष रजक

  1. पु०अ०नि० रंजीत कुमार
  2. स०अ०नि० रविन्द्र कुमार
  3. सशस्त्र बल

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!