पांकी में बिजली पोल पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, हालत गंभीर

Palamu : पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सरईडीह गांव में बिजली पोल पर मरम्मत कार्य के दौरान बिजली मिस्त्री बबलू कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि लाइन काटे जाने की सूचना मिलने के बाद वे खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से दोबारा बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वे करंट की चपेट में आ गए।

ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहा उनका इलाज चल रहा है।

इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घायल बबलू कुमार सिंह हरना गांव के निवासी हैं और वर्तमान में ताल छापर में रहते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!