हुसैनाबाद : मोटर चोरी करते रंगेहाथ दबोचा गया युवक, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी, साथी दो मोटर लेकर बोलेरो से फरार

Palamu : पलामू जिला स्थित हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बराही गांव में बीती मध्य रात्रि ग्रामीणों की सतर्कता से मोटर चोरी की एक बड़ी वारदात विफल हो गई। चोरी की नीयत से पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके अन्य साथी दो मोटर लेकर बोलेरो वाहन से फरार होने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, गांव में लगे मोटरों की चोरी की कोशिश के दौरान ग्रामीणों की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई। शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और भाग रहे एक युवक को धर दबोचा। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सुधीर कुमार यादव (22 वर्ष), पिता अवधेश यादव, निवासी कचनपुर, छतरपुर बताया।ग्रामीणों की गिरफ्त में आए युवक ने स्वीकार किया कि उसके साथ अन्य लोग भी चोरी की घटना में शामिल थे। उसने बताया कि उसके पकड़े जाने से कुछ ही देर पहले उसके साथी दो मोटर एक बोलेरो वाहन में लादकर फरार हो गए।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल हुसैनाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही बराही गांव पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है तथा उसके बयान के आधार पर चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

इधर, गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!