पांकी: हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर गाय व बछड़े को कुचला, दोनो की मौत
पलामू
Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के भरी गांव में शनिवार को गिट्टी लदे एक हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद हाइवा वाहन ने सड़क से गुजर रहे एक गाय और उसके बछड़े को कुचल दिया।जिसमें गाय और बछड़े की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना को देखकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पांकी थाना की पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर हाइवा वाहन को जप्त कर थाना ले गई है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।




