
पारा शिक्षक की हत्या के विरोध में किया थाने का घेराव, सड़क जाम
छतरपुर (पलामू) : छतरपुर थाना क्षेत्र चेल्हो खुर्द में हुई पारा शिक्षक उदय सिंह की हत्या के विरोध में आज मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने छतरपुर थाने का घेराव करते हुए जपला मोड पर सड़क जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों की धर-पकड़ हो और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा मिले।
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया और आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की त्वरित जांच कर रही है और अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।



