पिपराटांड : 508 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर अरेस्ट
Palamu : पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार पलामू जिला में ऑपरेशन प्रहार एवं सफाया के तहत जिला अंतर्गत NDPS एवं अवैद्ध हथियार के विरुद्ध लगातार छापामारी किया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में दिनांक-17/08/2026 को पिपराटांड थाना अंतर्गत ग्राम-बोरोदिरी टोला-खांखर के पास स्थित प्राथमिकी विद्यालय के निकट दो व्यक्ति 1. कमल यादव उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व० प्रयाग यादव एवं 2. जयश्री यादव उम्र करीब 50 वर्ष पिता-हृदावन यादव दोनो ग्राम-हेडूम पो0-द्वारिका थाना-पांकी जिला-पलामू को कुल-508 ग्राम अवैद्ध अफिम के साथ पकड़ा गया है।

इस संबंध में पिपराटांड़ थाना कांड संख्या-45/2026, दि0-18/08/2026, धारा-17(b)/18 (c) NDPS ACT के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त दोनो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- कमल यादव उम्र करीब 40 वर्ष पिता- स्व0 प्रयाग यादव एवं
- जयश्री यादव उम्र करीब 50 वर्ष पिता-हृदावन यादव
दोनो ग्राम-हेडूम पो०-द्वारिका थाना-पांकी जिला-पलामू
जप्त प्रदर्शः-
- 508 ग्राम अफिम
छापामारी टीम
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) एवं
पिपराटांड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी




