प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

Lakhnau : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में सोमवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मंगलवार को सूचना पर पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के कुकरहटा गांव निवासी श्याम लाल गुप्ता (60),अमरावती देवी (40) और इंद्रावती देवी (42 ) का शव घर के बाहर मंगलवार सुबह रक्त रंजित अवस्था में पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तीनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई।

पूछताछ में जानकारी मिली है कि परिवार के सभी सदस्य रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने घर के बाहर तीनों के शव पड़े देखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही मेजा पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।पुलिस घटना के शीघ्र और सफल अनावरण के लिए प्रतिबद्ध है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!