भीषण गर्मी में राहत : बरवाडीह में युद्धस्तर पर हो रही चापानलों की मरम्मत

Latehar :बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए खराब पड़े चापानलों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराई जा रही है। लंबे समय से खराब पड़े चापानलों को दुरुस्त किए जाने से ग्रामीणों और शहरी इलाकों के लोगों को काफी राहत मिलने लगी है। यह कार्य सांसद प्रतिनिधि दीपक राज के निर्देश पर लगातार कराया जा रहा है। दीपक राज ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के कई इलाकों से खराब चापानलों की सूचना प्राप्त हुई थी।इनमें पंजाबी मोहल्ला स्थित सब्जी मार्केट, रेल क्षेत्र के मुकेश होटल के पास तथा आदर्श नगर मोड़ के चापानल शामिल हैं। इन सभी स्थलों पर गुरुवार को मरम्मत कार्य कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। बुधवार को विभागीय मिस्त्रियों ने दीपक राज के नेतृत्व में विभिन्न चापानलों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिन चापानलों में तकनीकी खराबी पाई गई, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने का निर्णय लिया गया। वहीं शुक्रवार को खुरा पंचायत के बंभनडीह गांव में डेड पड़े दो चापानलों की भी मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा छेचा पंचायत में जलमीनारों की खराब मशीनरी को भी दुरुस्त करा दिया गया है। अब जल्द ही वहां जलमीनारों को चालू कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। स्थानीय लोगों ने विभाग और दीपक राज म की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल की व्यवस्था सबसे बड़ी जरूरत है। समय पर चापानलों की मरम्मत होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!