मनातू प्रखंड के ग्राम करमाही में सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से ट्रांसफार्मर हुआ स्थापित, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Palamu : मनातू प्रखंड के ग्राम करमाही में ग्रामीणों द्वारा ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना फोन के माध्यम से सांसद कालीचरण सिंह को दिया। सूचना मिलते ही सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्युत विभाग के प्रतिनिधि अक्षय कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।इसके बाद विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर गांव में 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि बेगू साव, साधु मांझी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह,सत्य प्रकाश पांडेय, मनातू मंडल अध्यक्ष अरविन्द यादव, उपाध्यक्ष लालदेव यादव, सतेन्द्र यादव,योगेंद्र मिस्त्री,शंभु यादव,अनिल मिस्त्री एवं हरिलाल यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।इस काम के लिए ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद जो कहते हैं, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!