मानसिक स्वास्थ्य केंद्र पलामू के तत्वावधान में विश्व आत्महत्या दिवस मनाया गया

Palamu : पलामू राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र पलामू के तत्वावधान में गुरुवार को विश्व आत्म हत्या दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का उदघाटन मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मनोचिकित्सक डॉ आशीष कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, डॉ सुनील कुमार एल ए डी सी के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मनोचिकित्सक डॉ आशीष कुमार ने कहा कि अवसाद चिंता व चिड़चिड़ापन आत्म हत्या का प्रभुख कारण है।उन्होंने आत्महत्या निवारण में रोकथाम के लिए किया जा रहे प्रयासों की चर्चा की तथा मानसिक रोग एवं आत्महत्या जो की एक दूसरे के लिए उत्तरदायी हो सकती है पर भी अपना विचार रखा । साथ ही इससे कैसे बचा जाए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर डॉक्टर सुनील कुमार के द्वारा आत्महत्या के लिए उत्तरदायी सामाजिक मनोवैज्ञानिक व आर्थिक कारणों पर चर्चा की।व इस परेशानी से जो युवा पीढ़ी 15 वर्ष से लेकर लगभग 45 वर्ष उम्र के लोग जो ज्यादा आत्महत्या करते हैं के बारे में बताया गया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने आत्महत्या से सम्बंधित कानूनी जानकारियां कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मानसिक रोगियों व आत्म हत्या से पीड़ित परिवारों को कानूनी सहायता कैसे प्राप्त करे के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कि जीवन शैली में बदलाव लाकर आत्महत्या को रोका जा सकता है ।उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारण देश मे प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति की मृत्यु होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष करीब 8 लाख लोग आत्महत्या की वजह से मौत के शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि तलाक ,नौकरी खोने व कार्य मे असफलता मिलने पर लोग आत्महत्या करने की बात सोचने लगते है। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षणों को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशीला दवा की सेवन से भी लोगों को बचना चाहिए। इस मौके पर वीर विक्रम वक्स राय ने कहा कि डालसा के माध्यम से लोगों को मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले को 10 साल सजा का प्रावधान किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनील के द्वारा व धनबाद ज्ञापन जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रोगियों के पारिवारिक सदस्य तथा उपस्थित नर्सिंग स्टाफ मेडिकल स्टाफ,उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!