रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार

Report : Upendra Kumar Papu

Palamu : पलामू भाई बहन के अनन्य प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा पर 28 अगस्त को परंपरागत ढंग से मनेगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा या राहुकाल का साया नहीं होने से बहनें पूरे दिन भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध सकेंगी । सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दान, जप तप करने की भी परम्परा है।

काली मंदिर के प्रधान पुजारी सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही 27 को भद्रा लग कर समाप्त हो जाएगा।सावन पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह 8 : 30 बजे शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9: 58 मिनट तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि उदया तिथि के प्रभाव से 28 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि ही मान्य रहेगी। पर्व उदया तिथि पर ही मनाया जाएगा। इसलिए 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। 27 अगस्त को पूर्णिमा लगते ही भद्रा शुरू होकर रात 27 अगस्त की रात में 8: 55 बजे समाप्त हो जाएगी।28 अगस्त को राखी बांधने के लिए सुबह का समय अत्यंत शुभ रहेगा।

पंचांगों के अनुसार, सुबह 05.57 बजे से 09.48 बजे तका राखी बांधने का शुभ समय बताया गया है। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समयानुसार कुछ मिनट का अंतर हो सकता है। इसलिए संभव हो तो इसी अवधि में भाई की कलाई पर राखी बांधना बेहतर होगा।पुरोहितों के मुताबिक राखी बांधने से पहले भाई को तिलक करें और अक्षत लगायें। पूजा की थाली में दीपक, रोली,अक्षत, मिठाई और राखी रखें। राखी बांधने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं और बहन-भाई एक दूसरे की खुशहाली और अच्छे भविष्य की कामना करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!