मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘एक्स’ संदेश में मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों पर्वों के माध्यम से समाज में एकता, आनंद, दयालुता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करने की कामना की।

उन्होंने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर सभी के बीच एकता और आनंद की भावना को बढ़ाए। उन्होंने कामना की कि दयालुता और समाज के प्रति योगदान की भावना सदैव सभी का मार्गदर्शन करती रहे। उन्होंने लिखा, ”ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक जीवंत त्योहार है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि ओणम समाज में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और बढ़ावा दे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!