रजवाडीह के मुखिया सह अधिवक्ता अनुज त्रिपाठी ने पलामूवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
Palamu : मेदिनीनगर सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत के मुखिया शह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर पलामू वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पलामू जिले के समस्त जनता के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अनुज त्रिपाठी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और प्रकाश का महापर्व है। यह पर्व हर व्यक्ति के जीवन में नई आशा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की कृपा से सभी के घरों में सुख-समृद्धि का वास हो तथा परिवार में खुशहाली के दीप सदैव जलते रहें। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में तरक्की, शांति और खुशियों की नई रोशनी लेकर आए।उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपावली का वास्तविक संदेश समाज में प्रेम, सद्भावना और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देना है।मुखिया अनुज त्रिपाठी ने पलामू वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस पावन अवसर पर आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें तथा जरूरतमंदों के साथ भी दीपावली की खुशियां साझा करें।

उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें सहभागी बने।





