रजवाडीह : मुखिया अनुज त्रिपाठी ने कराया जर्जर सड़क की मरम्मत

Palamu : रजवाडीह पंचायत के मुखिया सह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने अपने पंचायत के बड़कागांव साव टोला में सड़क मरम्मत करवाया।

मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह सड़क पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बनी हुई थी. आये दिन हो रही दुर्घटनाएं, कीचड़ और पानी से भरे गड्ढों में राहगीरों और ग्रामीणों का फंसना गंभीर समस्या बन चुका था।

अंततःसोमवार को मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से इस सड़क की अस्थायी मरम्मत करायी. उल्लेखनीय है कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई थी।

जगह-जगह गड्ढों में भरे पानी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था।जिससे इस रास्ते से आने जाने वाले ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने इसकी मरम्मत करायी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!