रांची रेलवे स्टेशन को मिला बेस्ट स्टेशन का अवार्ड, मिली बधाई

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे में रांची रेलवे स्टेशन को बेस्ट स्टेशन अवार्ड मिलने पर जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

उन्होंने इस उपलब्धि को रांचीवासियों के लिए गौरव का विषय बताया। अरुण जोशी ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि रांची रेलवे स्टेशन को दक्षिण पूर्व रेलवे में बेस्ट स्टेशन का सम्मान मिलना स्टेशन प्रबंधन और पूरे रेलवे स्टाफ की बेहतर कार्यशैली का परिणाम है।

स्वच्छता, यात्री सुविधाओं, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

उन्होंने स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार सिंह और उनके सहयोगियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने स्टेशन प्रबंधन और कर्मचारियों से इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रखने की अपील की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!