राष्ट्रीय एकता दिवस पर वृक्षारोपन व जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Latehar : बारियातु प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में देश को एकता के सुत्र मे बांधने वाले महानायक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला सुचना संपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार, बारियातु प्रभारी थाना प्रभारी अनुप कुमार सअनि छोटू पांडा व शिक्षको ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर पदाधिकारीयों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जिवन से प्रेरणा लेने व देश के एकता, अखंडता को बनाए रखने और सभी धर्मों, सभी जातियों के लोगों को आपसी भाईचारा के साथ आपस में मिल जुलकर रहने और एकता की एक मिशाल करने की बात कही।इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार, बारियातू थाना के पदाधिकारी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को सड़क सुरक्षा, महिला संबंधी अपराध, साइबर फ्रॉड, पोक्सो एक्ट, नशा मुक्त समाज एवं अन्य विषयों पर जानकारी दी गई तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

बारियातू थाना की पुलिस के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!