राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुशंसित धर्मेंद्र को मिलेगा राज्य एवं जिला स्तरीय सम्मान

Latehar : शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को गारू प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, गारू के प्रभारी प्राचार्य सह स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय को राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनका नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भी अनुशंसित किया गया है।

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर जेईपीसी सभागार, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में उन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), लातेहार द्वारा आयोजित जिला शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में उन्हें जिला स्तरीय शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान-2026 प्रदान किया जाएगा।सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं 15 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

उनके चयन की खबर से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों अभिभावकों तथा क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और नवाचारपूर्ण प्रयासों को मिली यह पहचान न केवल उनके लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे गारू प्रखंड और लातेहार जिले के लिए भी सम्मान की बात है। शिक्षक दिवस पर मिलने वाला यह सम्मान अन्य शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित करेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!