लातेहर : जंगली भैंसा ने ले ली दो महिलाओं की जान

Ranchi : जिले के छिपादोहर वन क्षेत्र अंतर्गत मोरवाई जंगल में जंगली भैंसा के हमले से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृत महिलाओं की पहचान सिलमानिया देवी (65)और शांति कुँवर (50) के रूप में हुई है । दोनों मोरवाई गांव के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं कुछ अन्य महिलाओं के साथ सोमवार को ही जंगल में महुआ चुनने गई थी। इसी बीच अचानक जंगली भैंसा का झुंड उन पर हमला कर दिया। जंगली भैंसा से बचने के लिए महिलाएं इधर-उधर भागने लगी। इनमें दो महिलाएं जंगली भैंसा की चपेट में आ गई। भैंसा ने दोनों को पटक पटक कर मार डाला।

इधर सोमवार की देर शाम तक जब दोनों महिलाएं वापस घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए और उन्हें ढूंढने के लिए जंगल में गए। पर उनका कोई अता-पता नहीं चला।

मंगलवार को पुन: जब ग्रामीण जंगल में गए तो दोनों महिलाओं का शव बरामद हुआ। इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई।

सूचना मिलने के बाद फॉरेस्टर रजनीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन आरंभ की।

उन्होंने बताया कि मृतक महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। तत्काल मृतक के परिजनों को 50- 50 हजार रुपये मुआवजा के रूप में दी जा रही है, शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। उन्होंने आम ग्रामीणों से भी अपील किया कि घने जंगलों में जाने से बचे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!