
ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहन जप्त
Palamu : ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को छह मुहान चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट,बिना लाइसेंस, मोडीफाई दोपहिया वाहन,फोन से बात करते हुवे वाहन चलाने वाले दर्जनों वाहनों को उन्होंने जब्त किया।वही पकड़े गए वाहनों को ट्रैफिक प्रभारी ने फाइन के लिए परिवहन कार्यालय भेज दिया।वही जो व्यक्ति सड़क पर चार पहिया वाहन लगाकर सड़क को जाम कर रखे थे।उनका भी चालान ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा ऑनलाइन काटा गया।

इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया जो लोग हेलमेट नहीं पहने थे।वह ट्रैफिक प्रभारी को देखकर दूसरे रास्ते भागने लगे।वही मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें बिना हेलमेट मॉडिफाई वाहन और सड़क पर लगे चार पहिया वाहन का फाइन किया गया।उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा उन्होंने लोगों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की सलाह दी।
उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों से भी आग्रह किया है कि लोग सड़क पर अपना चार पहिया वाहन को न लगाए ताकि लोगों को समस्या हो। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार, शीतल प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।




