
लापता 25 वर्षीय महिला को हेरहंज पुलिस ने सकुशल बरामद किया
Latehar : हेरहंज थाना क्षेत्र के ग्राम लवागड़ा, टोला दूधमटिया से लापता 25 वर्षीय ममता कुमारी, पिता अर्जुन भगत, को हेरहंज थाना पुलिस ने निरंतर प्रयास एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त 2026 को सकुशल बरामद कर लिया।
इस संबंध में हेरहंज थाना दैनिकी संख्या 22/26, दिनांक 08 मार्च 2026 के तहत गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया गया था। पुलिस की सक्रियता और लगातार की जा रही छानबीन के फलस्वरूप महिला को सकुशल बरामद कर विधिवत घर वापसी सुनिश्चित कराई गई। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने लातेहार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।





