लेस्लीगंज : आग से झुलस कर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंशी खाप गांव में 5 जुलाई की शाम में खाना पकाने के क्रम में इंदल राम की 21 वर्षीया पत्नी रूपा देवी झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। वही मौके पर उपस्थित मदीनाराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस जवान विकास कुमार ने बताया कि मृतक के पिता जागो भुइयां ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है।
अप्रैल 2026 में रूपा की शादी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के निवासी इंदल राम से हुई थ।मृतका के पिता के अनुार दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आशंका है कि ससुराल परिवार के लोगों ने आग लगाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी है। इधर मृतका के ससुर ने बताया कि 5 जुलाई की शाम में खाना पनाने के क्रम में एकाएक वह आग की चपेट में आ गई थी।



