लेस्लीगंज : सड़क दुर्घटना में सतबरवा के 30 वर्षीय युवक की मौत
Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव निवासी साहिल कुमार उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।
इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार को साहिल कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से लेस्लीगंज गया था।उधर से देर रात घर लौटने के क्रम में कुंदरी गांव में एक अज्ञात चार पहिया वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद राहगीरों के द्वारा घायल साहिल को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने पर लेसलीगंज थाना की पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन और घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




