
लेस्लीगंज : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Palamu : पांकी रोड पर शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी 35 वर्षीय अमरनाथ महतो के रूप में हुई है। वह मुखलाल महतो के पुत्र थे।

जानकारी के अनुसार अमरनाथ महतो अपने परिजनों को मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़वाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांकी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचाया।अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार अहले सुबह उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार और विकास कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



