विश्रामपुर : नारायण राम की मृत्यु बीमारी से हुई है : थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे
Palamu : विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने “यूनाइटेड पलामू” को जानकारी देते हुए कहा कि विश्रामपुर के स्थानीय निवासी नारायण राम की मौत डीजे साउंड के कारण नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि नारायण राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे।जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। यदि इस तरह की बात रहती तो परिजन थाना से जरूर संपर्क करते।
उन्होंने कहा कि विश्रामपुर थाना क्षेत्र का एक स्थानीय व्यक्ति है जो सोशल मीडिया पर फिजूल पोस्ट डालकर लोगों को भड़काने का काम करता है। उन्होंने उस व्यक्ति से इस संबंध में आवश्यक पूछताछ करने की बात कही है।



