शोक में सीएम हेमंत सोरेन, आज 12 बजे रामगढ़ के नेमरा में होगा रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं। आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं। माँ….

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी के माननीय केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी एवं स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी सह पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रूपी सोरेन का दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। स्व. रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर गुरुवार, 08 अक्तूबर 2026 को 12 बजे पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ ले जाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झामुमो परिवार एवं शोकाकुल परिजनों की ओर से आदरणीय स्व. रूपी सोरेन जी को अंतिम जोहार एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।




