संत मरियम आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व

* खुशियों से साराबोर था संत मरियम आवासीय विद्यालय का प्रांगण

* विद्यालय के डायरेक्टर अविनाश देव ने कहा : भाई और बहन के आपसी प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन का पर्व

Medininagar : पलामू जिले में भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन का त्यौहार संत मरियम आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने छात्र रूपी भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर व कलाई पर राखी बांधकर अपनी सुरक्षा की कामना की। मौके पर उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर अविनाश देव ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधकर बहने लंबी उम्र की कामना करती है। हाथों में बांधा गया यह रक्षा का सूत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है।

रक्षाबंधन के पवित्र और पावन मौके पर सुबह से ही विद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रम शुरू हो गया था। विद्यालय परिसर को गुलाब की पंखुड़ियों से बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। साथ ही रंग-बिरंगे मनमोहन गाने छात्र-छात्राओं के बीच उमंग भर रहा था।

इस पावन मौके पर विद्यालय खुशियों के रंग में रंगा हुआ था। विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी रक्षाबंधन के मौके पर अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। सभी ने छात्रों छात्रों के बीच रक्षाबंधन पर्व की माता पर प्रकाश डाला।

बता दे कि संत मारियम विद्यालय पलामू जिले की आन-बान और शान है। विद्यालय में हर महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस स्कूल में संस्कार सभी बच्चों और शिक्षकों में कूट-कूट कर भरा होता है।विद्यालय के डायरेक्टर अविनाश देव हमेशा विद्यालय की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं।

अविनाश देव के मेहनत, ईमानदारी और अदभुत प्रणाली का ही फल है कि संत मरियम विद्यालय पलामू प्रमंडल में नंबर वन पर बना हुआ है। चाहे शिक्षा हो या खेल या संस्कृति गतिविधियां। सभी में यह विद्यालय टॉप पर है। यही कारण है कि विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों में होड़ मची रहती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!