विनीत तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई पुलिस ने घर से सामानों को जब्त किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

बता दें कि 25 अप्रैल 2026 को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण किया गया था। अगले दिन 26 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से उनका शव बरामद हुआ था।

जिले के बहुचर्चित विनीत तिवारी अपहरण सह हत्याकांड में पलामू पुलिस ने अभी तक कई आरोपियों को पकड़कर जल भेज चुकी है।पिछले दिनों मुख्य आरोपितों में शामिल प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया गया था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!