संत मरियम आवासीय विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि

Palamu : संत मरियम आवासीय विद्यालय में देर शाम राष्ट्र के दो महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य कुमार आदर्श ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री भारतीय इतिहास के ऐसे प्रेरणापुंज हैं, जिनका जीवन राष्ट्रसेवा, सत्य, सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और दृढ़ नेतृत्व के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में आदर्श स्थापित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे महापुरुषों के जीवन और विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारें। सत्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन, परिश्रम, सादगी और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी दोनों महानायकों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!