संत मरियम स्कूल में पीटी-2 परीक्षा, चेयरमैन ने किया निरीक्षण
Palamu : संत मरियम आवासीय विद्यालय में चल रही पीटी-2 परीक्षा का विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर परीक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शांतिपूर्ण माहौल में हो रही परीक्षा का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन अविनाश देव ने विद्यार्थियों को परीक्षा में ईमानदारी और अनुशासन के साथ शामिल होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल अंकों का मूल्यांकन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, तैयारी और विषय की समझ को परखने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों से समय का सदुपयोग करते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की बात कही।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से भी परीक्षा की पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने को लेकर आवश्यक जानकारी ली। विद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।




