
सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छह मुहान चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति अज्ञात वाहन के धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद राहगीरों के द्वारा घटना की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल व्यक्ति के पैकेट में 8500 रुपया भी था। जिसे अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवानों ने सुरक्षित रखा है। यदि कोई भी व्यक्ति इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानते है तो इस अज्ञात व्यक्ति के परिजनों को इसकी सूचना दे।या फिर इसके परिजनों को मेदिनीनगर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आने की सूचना दें।



